हिंदी
महराजगंज: पनियरा थानाक्षेत्र के कुआचांप कौआठोड़ में एक युवक ने छत पर सो रही एक महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक कुआचांप कौआठोड़ में एक महिला अपने छत पर सो रही थी। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला युवक भी छत पर चढ़ गया और महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी युवक ने महिला संग मारपीट की और उसका मंगल सूत्र लेकर फरार हो गया।
पीड़ित महिला ने इस घटना की सूचना पनियरा थाने में दी। बताया जाता है कि लिखित व नामजद तहरीर दिये जाने के बाद भी पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पनियरा पुलिस द्वारा आरोपी युवक को तीन दिन से पूछताछ के नाम पर थाने में बैठाया जरूर गया है लेकिन उसके खिलाफ कोई कानूनी एक्शन नहीं लिया गया।
Published : 18 September 2017, 7:06 PM IST
No related posts found.