Lockdown LIVE: डाइनामाइट न्यूज़ के कैमरे से देखिये महराजगंज जनपद मुख्यालय पर लाकडाउन का क्या है असर?

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने शनिवार रात से सोमवार सुबह तक के लिये वीकेंड लॉकडाउन लगाया हुआ है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ के कैमरे से देखिये महराजगंज जनपद मुख्यालय पर लाकडाउन का क्या है असर?

Updated : 18 April 2021, 11:25 AM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिये यूपी सरकार ने शनिवार रात से सोमवार सुबह 8 बजे तक के लिये राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लगाया हुआ है। यूपी में जारी लॉकडाउन के बीच डाइनामाइट न्यूज़ के कैमरे से देखिये महराजगंज जनपद मुख्यालय पर लाकडाउन के असर और जानिये लाकडाउन में कैसे चल रही है अन्य गतिविधियां?

डाइनामाइट न्यूज की टीम जब लाकडाउन का जायजा लेने पहुंची तो कई जगहों पर पुलिस का सख्त पहरा नजर आया। पुलिस द्वारा सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और जरूरी काम या सेवाओं से जुड़े लोगों को अनुमति दी जा रही है।

हालांकि कई जगहों पर लोग बहाने बनाते भी नजर आये। सड़कों पर घूम रहे लोगों से जब डाइनामामाइट न्यूज ने घर से आने का कारण जानना चाहा तो कई लोग तरह-तरह के बहाने बानते दिखे। स्थिति का जायजा और  सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी सड़कों पर घूम कर लोगों से बाहर न आने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान उद्योगों और उनसे जुड़े कामकाज करने वाले कर्मचारी भी आ-जा सकेंगे। रविवार के दिन शादी समारोह भी हो सकेंगे, लेकिन शर्त ये है कि बंद जगहों पर 50 और खुली जगहों पर 100 लोगों की अनुमति होगी।  वहीं, अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। 

आज रविवार को यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण बंदी रहेगी। केवल आवश्यक सेवाएं ही रविवार को जारी रहेगी। सभी बाज़ार और दफ़्तर बंद रहेंगे। रविवार को यूपी में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा और सभी तरह की आपातकालीन सेवाएं संचालित होंगी।
 

Published : 
  • 18 April 2021, 11:25 AM IST

Advertisement
Advertisement