महराजगंज: संतोषजनक मानदेय न मिलने से नाराज़ आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल..

आंगनबाड़ी कर्मचारियों को लेकर सरकार बड़े-बड़े वादे करती रही है लेकिन इन वादों को अमल में नहीं लाया जाता। सरकार के झूठे वादों से नाराज़ आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने आज महराजगंज में अनिश्चितकालीन हड़ताल की। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 February 2019, 5:34 PM IST
google-preferred

महराजगंज: 5 फरवरी से आंगनबाड़ी व सहायिका कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसियन के बैनर तले बस स्टेशन से जिला मुख्यालय तक जिलाध्यक्ष छाया भारती व जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए, सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहुँचे जहां जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में भीड़ के हत्थे चढ़ा चोर, लोगों ने की जमकर धुनाई..

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिलाध्यक्ष छाया भरती का कहना है कि सरकार के झूठे आश्वासन के कारण आज मजबूर होकर कलम बंद हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। अब सरकार जब तक हमारी मुख्य मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में बजट 625 करोड़ का धन आवंटित करने के बावजूद भी अभी तक शासनादेश नहीं भेजा गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: पीजी कॉलेज में भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

वहीं जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को सिर्फ छलने का कार्य किया गया है। जनसभा के संकल्प पत्र में संतोषजनक मानदेय देने का वादा कर के भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को इस महंगाई के दौर में भी एक मनरेगा मजदूर से भी कम मानदेय दिया जाता है। जबकि बदले में विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जाते हैं। कर्मचारियों से जातीय जनगणना, पल्स पोलियो, टीकाकरण व अन्य कई कार्य करवाए जाते हैं।