महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा सील, जिले में 7 अति संवेदनशील और 2 उच्च संवेदनशील मतदान केंद्र

डीएन संवाददाता

यूपी में निकाय चुनाव के लिए बुधवार को आखिरी चरण का मतदान होगा। महराजगंज जिले में भी इसी दिन अंतिम चरण में मतदान होना है। चुनाव के लिये जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है..



महराजगंज: यूपी निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान का आखिरी दिन है। महराजगंज जिले में भी इसी दिन अंतिम चरण में मतदान होना है। जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गयी है। कल सुबह 7:30 से 5 बजे शाम तक होना हैं। जिले में 13 मतदान केंद्र संवेदनशील, 07 अति संवेदनशील और 2 केन्द्रों को उच्च संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है। 

भारत-नेपाल सीमा सील

निकाय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गयी है। नेपाल सीमा पर चप्पे चप्पे तैनात किये गए पुलिस कर्मी।

यह भी पढ़ें: महराजगंज निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह डाइनामाइट न्यूज पर LIVE

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिला पंचायत प्रकरण में नया मोड़: अपर मुख्य अधिकारी आये सामने, कहा- अध्यक्ष के आरोप झूठे

 

आखिरी चरण के मतदान के लिए कलेक्ट्रेट में चुनावी कर्मचारियों द्वारा मतपत्रों की गहन जाँच जारी है। इसके लिए मतदान सामग्री और वार्ड वाइज सामानों का मतदान कर्मियों द्वारा मिलान और पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू कर दी गई है। मतदान सामग्री की जाँच के लिए टीम रवाना कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नौतनवा में बवाल के बाद पुलिस के सामने रो पड़े गुड्डू खान, कहा..साहब मुझे मारिये..


चुनाव के लिये जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है, जिसके लिय़े आज सुबह से ही कसरत शुरू की गयी। मतदान के आखिरी दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन काफी सचेत है और इसका बारीकि से जायजा लिया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले भर में पुलिस और सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा है। 

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)










संबंधित समाचार