हिंदी
महराजगंज: जनपद पुलिस ने सोनौली बार्डर से तीन खूंखार हत्यारे, शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोर चोरी की चार पहिया वाहन से नेपाल में भागने की फिराक में थे। पुलिस ने गस्त को दौरान चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन व 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

महराजगंज के नौजवान एसपी रोहित सिंह सजवान ने खुलासा करते हुए बताया बार्डर पर गस्त कर रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शक के आधार पर चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर वो शक यकीन में बदल गया और हकीकत में यह शातिर चोर निकले।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: युवा एसपी रोहित सिंह सजवान के सख्त तेवरों से ठंड में मातहतों के छुटे पसीने
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छोटू उर्फ़ शिवनाथ निवासी गोराखपुर, असरफ निवासी गोरखपुर, कर्ण उर्फ़ आशुतोष निवासी गोरखपुर के रूप में की गई है।
Published : 14 January 2019, 3:46 PM IST
No related posts found.