महराजगंज में नहीं थम रहे सड़क हादसे, अब निचलौल में हुई ये बड़ी दुर्घटना

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के ग्रामसभा मिश्रौलिया गांव के नजदीक शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 September 2024, 8:06 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): जनपद महराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल क्षेत्र के ग्रामसभा मिश्रौलिया गांव के नजदीक शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए।

तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह रहा पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मिश्रौलिया निवासी साहिल उम्र करीब (17) वर्ष और अब्दुल करामत उम्र करीब (20) वर्ष एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

दोनों बाइक पर सवार होकर गांव के बाहर निकले थे कि इसी बीच गांव के रहने वाले भुवर (70 वर्ष) उनकी बाइक की चपेट में आ गए। इस दौरान बाइक सवार साहिल और अब्दुल करामात तथा पैदल जा रहे भुवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी का बयान
इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Published :  13 September 2024, 8:06 PM IST

Related News

Advertisement