हिंदी
महराजगंज: महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में स्थित सहज जन सेवा केंद्र दुकान पर सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर शटर काटकर जन सेवा केंद्र से कई कम्प्यूटर, मोबाईल समेत 9400 रूपये नगद व 5000 हजार रूपये का रिचार्ज उठा ले गए।
चोरी की इस घटना का पता तब चला जब मालिक मुकेश ने आज सुबह दुकान खोली। दुकान में चोरी की वारदात से वह सन्न रह गये। चोर दुकान के पिछले हिस्से से दीवार तोड़कर और ईंट उखाड़ कर दुकान में घुसे।मुकेश ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Published : 27 December 2017, 1:30 PM IST
Topics : चोरी पनियरा थाना महराजगंज यूपी सहज जन सेवा केंद्र
No related posts found.