Maharajganj: खेत देखने गया युवक पैर फिसलने से नाले में गिरा, हुई मौत

खेखडा नाले में सोमवार की सुबह खेत देखने गये युवक अचानक पैर फिसलने से नाले में जा गिरा। नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 July 2021, 4:11 PM IST
google-preferred

महराजगंजः कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारिया स्थित खेखडा नाले में सोमवार की सुबह खेत देखने गए युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार मटियरिया निवासी संतोष यादव का छोटा पुत्र बालकिसन यादव (20) अपने दोस्तों के साथ अपने खेत की तरफ गया था। खेत से सटे खेखडा नाला है जिसमे बरसात के वजह से पानी भरा हुआ था तभी बालकिशन और उसके साथी योगेश शर्मा का पैर फिसलने से नाले में गिर गये। योगेश तैर कर नाले से बाहर आ गया पर संतोष नाले में डूब गया।

मृत युवक (फाइल फोटो)

लगभग 20 मिनट बाद ग्रामीणों के सहयोग से बालकिशन को बाहर निकाला गया। परिजनों ने तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघुली ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुची कोठीभार पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालो को सौंप दिया।

Published : 
  • 5 July 2021, 4:11 PM IST

Advertisement
Advertisement