हिंदी
महराजगंज: जिले से आए दिन पुलिसिया रौब झाड़ने की खबरें आ रही हैं लेकिन पुलिस सुरक्षा के काम में आखिरी पायदान पर खड़ी है। चोरों के हौसले बुलंद हैं धड़ाधड़ चोरियां हो रही हैं। तहरीर देने पर भी पुलिस को कार्रवाई करने में कोई रुचि नहीं है।
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में ऊषा देवी पत्नी रमेश प्रसाद के घर का ताला तोड़कर चोर गहने, कपड़े और पीतल के बर्तन आदि उठा ले गए। घटना शुक्रवार की बताई गई है। उन्होंने बताया चोर दीवाल कूदकर घर में घुसे होंगे जिसके बाद चैनल का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर पनियरा पुलिस को दे दी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
यह भी पढ़ें: पनियरा में नशेड़ी ड्राइवर ने घर में घुसा दी बोलेरो, पोते की मौत, दादा घायल, मचा हाहाकार
ऊषा देवी अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही वह महराजगंज के अपने गांव एक शादी में शामिल होने आई थी। जिसके बाद वह घर में सामान आदि बंद करके वापस चली गई थी। जिसके बाद यह चोरी की घटना हुई। ऊषा देवी को गांव के लोगों ने ही फोन करके सूचना दी थी। जिसके बाद वह आनन फानन में पश्चिम बंगाल से महराजगंज वापस आईं।
Published : 5 May 2019, 1:00 PM IST
No related posts found.