हिंदी
निचलौल (महराजगंज): सुप्रसिद्ध टिकुलहियां माता मन्दिर का नौवां वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरु हो गया। तीन दिवसीय इस उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल नगाडों पर थिरकते युवक, युवतियों एवं महिलाओं ने शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान माता टिकुलहियां के जयकारों से पूरा गांव और नगर भक्तिमय हो उठा।

टिकुलहियां माता मन्दिर से शुक्रवार की सुबह 9 बजे परम्परागत ढंग विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या श्रद्धालु सम्मलित हुए। घोडे पर सवार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप व क्षत्रपति शिवाजी की वेशभूषा में सजे बच्चे शोभायात्रा की अगुआनी कर रहे थे। वहीं भगवा पगड़ी पहने नन्हें-मुन्हें बच्चों के बीच ढोल नगाडों की थाप पर थिरके श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों से पुरा नगर भक्तिमय हो उठा।
शोभा यात्रा में सजायी गई मां दुर्गा, श्रीकृष्ण, अर्जुन, श्रीराम दरबार, श्रीराधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान जी एवं भारत माता की भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। नगर के सभी मन्दिरों से ध्वज मिलान के उपरान्त शोभा यात्रा पुनः मन्दिर परिसर पहुंची।

शोभा यात्रा के स्वागत में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान भी कराया गया।
इस दौरान मंदिर के सेवादार अजय जायसवाल, गोरख अग्रहरी, टीपी सिंह, विनोद मद्धेशिया, संतोष अग्रहरी, मनोज राय, रवि सिंह, अनिल वर्मा, चेयरमैन विश्वनाथ, मद्धेशिया, शिवनाथ मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन अरुण जायसवाल, शैलेष पाण्डेय, संतोष सिंह, सचिन पाण्डेय, अमित ओझा, शम्भूलाल वर्मा, मुन्ना मद्धेशिया, दारा जायसवाल, अनेक मद्धेशिया, अलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
Published : 8 April 2022, 5:09 PM IST
Topics : Maharajganj Tikulhiyan Mata Temple आध्यात्म उत्तर प्रदेश टिकुलहियां माता मन्दिर भक्तिमय महराजगंज शोभा यात्रा