Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: गाजे-बाजे के साथ निकली रूद्र महायज्ञ की कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा नगर

जनपद के निचलौल क्षेत्र में पूरे गाजे बाजे के साथ रूद्र महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और लड़कियों में काफी उत्साह देखने के मिला। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: गाजे-बाजे के साथ निकली रूद्र महायज्ञ की कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा नगर

निचलौल (महराजगंज): जनपद के निचलौल क्षेत्र के माधव नगर तुरकहीया में रूद्र महायज्ञ आयोजित किया गया है। जिसमें श्री श्री 1008 श्री संत श्री श्याम शरण जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहे। जिनके सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। 

इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस कलश यात्रा में महिलाओं और लड़कियों ने काफी उत्साह दिखाया। यात्रा में शामिल हुए लोगों में महिलाओं और लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा रही। इसके अलावा पूरे नगर में इस कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। लोगों की भीड़ ने कलश यात्रा को बेहद खास बनाने का काम किया है। 

रूद्र महायज्ञ की ये कलश यात्रा चटिया, मोहम्मदपुर होते हुए गडौरा, लोहरौली, भरवालिया व दो मुहानी तक निकली। इस भव्य यात्रा में कई ग्रामसभा व स्थानीय क्षेत्र की महिलाओं समेत तमाम लोगों ने भाग लिया। वहीं इस दौरान ग्राम के व्यवस्थापक, उपाध्यक्ष हैप्पी नायक और सभी ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद रही। इस यात्रा को प्रशासन से भी भरपूर सहयोग मिला।

Exit mobile version