महराजगंज: ड्यूटी कर घर वापस आ रहे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर की कार पेड़ से टकराई, दो घायल

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसमें कार सवार स्वास्थ्य विभाग के आयुष डॉक्टर समेत दो लोग घायल हो गये। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 August 2024, 7:14 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज मार्ग पर एक कार (Car) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें कार सवार स्वास्थ्य विभाग के आयुष डॉक्टर समेत दो लोग घायल हो गये।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार बृजमनगंज की ओर से स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर महबूब आलम और एक कर्मचारी के साथ कोल्हुई आ रहे थे। सोनचिरईया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा टकराई। कार सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग किसी तरह दोनों को कोल्हुई के एक चिकित्सक के पास इलाज हेतु ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

घायल डॉक्टर PHC पर हैं तैनात
बताया जा रहा हादसे में घायल डॉक्टर महबूब आलम (PHC) टिकौली मे आयुष डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। दूसरा घायल कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग का चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी बताया जा रहा है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के लोगों का जमावड़ा लगा था।

Published : 
  • 16 August 2024, 7:14 PM IST

Advertisement
Advertisement