
महराजगंज: नगर पंचायत बृजमनगंज के समय माता मंदिर पर शुक्रवार से श्रीराम कथा (Shree Ram Katha) का आयोजन किया गया। यह कथा 25 अक्टूबर तक चलेगी। इससे पहले 151 महिलाओं ने वैदिक विधि विधान से कलश में जल भरा।
जल भरने के उपरांत नगर के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा (Kalash Yatra) निकाली गई। यात्रा में महिलाओं के अलावा कन्याओं, बच्चों, बुजुर्गों ने भी हिस्सा लेकर जय श्रीराम के नारे लगाए। नारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
राम दरबार की झांकी
कलश यात्रा में राम दरबार की भव्य झांकी भी खूब आकर्षण का केंद्र रही। आयोजक विजय मिश्रा ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि कथावाचक सत्यव्रत महाराज अयोध्या धाम से पधारे हैं, जो भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। 26 अक्टूबर को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
ये लोग रहे मौजूद
कलश यात्रा में समाजसेवी विनोद जायसवाल, शिवाजीनगर सभासद चंद्रशेखर यादव समेत नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिक शामिल रहें।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 18 October 2024, 7:50 PM IST
Topics : Brijmanganj Kalash Yatra Maharajganj Ram Darbar UP News कलश यात्रा बृजमनगंज महराजगंज यज्ञ स्थल श्रीराम