महराजगंजः विद्यार्थियों ने बनाई अनोखी रंगोली, कई लोगों का मोहा मन, जानिये खास बातें

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र स्थित ब्रह्मर्षि बावरा शैलेंद्र ममतागृह में छात्र-छात्राओं ने अनोखी रंगोली बनाकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 October 2024, 7:19 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): निचलौल तहसील के अंतर्गत बैदौली स्थित ब्रह्मर्षि बावरा शैलेंद्र ममतागृह में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती दीनानाथ संस्कार केंद्र के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर सभी को अचंभित कर दिया। इसके बाद सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

ये छात्र बने विजेता 
रंगोली प्रतियोगिता में फ्लावर ग्रुप के बच्चों ने बाजी मारकर प्रथम स्थान हासिल किया। श्रीराम ग्रुप की टीम दूसरे स्थान पर रही। मयूर ग्रुप के प्रिंस कुमार को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अनुराग मौर्य को अतिविशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में लगभग 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त किए। 

रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन बालकृष्ण पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में गोकुल केडिया, हिमांशु चौहान व संतोष कुमार शामिल रहे। 

Published : 
  • 27 October 2024, 7:19 PM IST

Advertisement
Advertisement