महराजगंज में बड़ा हादसा: सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में कोहराम

जनपद में रविवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घर में रखा सिलेंडर फटने से कम से कम आधा दर्जन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 June 2021, 8:46 AM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा के धानी ढाला के पास एक घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इस विस्फोट से क्षेत्र में कोहराम मचा गया। घर की दिवारें तक टूट गई। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। सभी को गोरखपुर रैफर कर दिया गया है।

विस्फोट में घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

ब्लास्ट से घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रविवार की सुबह नाश्ता बनाते समय घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ। जिससे घर के बुजुर्ग, महिलाएं,  बच्चे समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी।

हादसे में घायलों के नाम

जमील अहमद, जावेद आलम, इमराना खातून,निसार अहमद, अलमास, फातिमा

Published : 
  • 13 June 2021, 8:46 AM IST

Advertisement
Advertisement