Maharajganj: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला कपड़ा व्यवसायी का शव, चार दिनों से था लापता

चार दिनों से लापता एक कपड़ा व्यवसाई का शव उनके गोदाम में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। कारोबारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 June 2021, 11:17 AM IST
google-preferred

नौतनवा (महराजगंज): नौतनवा कस्बे के एक कपड़ा व्यवसाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके गोदाम में फंदे से लटकता मिला। व्यवसायी पिछले चार दिनों से लापता था। गोदाम से बदबू आने पर पड़ोसियों ने जब मामले की शिकायत की तो यह मामला सामने आया। व्यवसायी का शव उनके कपड़े के गोदाम में छत की कुंडी से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नौतनवा कस्बे के सरदार नगर निवासी कपड़े के व्यापारी सरदार बंटी सिंह बीते गुरूवार को घर से निकले थे। वह उसी दिन से लापता थे और परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। रविवार को गोदाम मालिक का फोन आया कि गोदाम से काफी बदबू आ रही है। परिजन जब मौके पर जाकर गोदाम के अंदर गए तो बंटी सिंह की लाश छत की कुंडी से लटकी मिली। बंटी का लटकता शव देखकर सभी सन्न रह गए।

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक बंटी सिंह नौतनवा कस्बे में लकी गारमेंट के नाम से दुकान चलाते थे और वहीं उनका गोदाम भी था।

डाइनामाइट न्यूज ने बातचीत में मृतक के परिजनों ने बताया कि बंटी सिंह बृहस्पतिवार को घर से निकले थे। जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। थक-हारकर परिजनों ने थाना जाकर मामले की सूचना दी और इसी बीच बंटी सिंह का शव बरामद किया गया।

परिजनों ने बताया कि बंटी सिंह इससे पहले भी कुछ दिनों के लिये गायब हो गये थे लेकिन तब वह लौट आये थे। इस बार भी परिजनों को उनके लौटने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

मृतक बंटी सिंह का एक लड़का व एक लड़की है। बंटी की संदिग्ध मौत के बाद उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published : 
  • 14 June 2021, 11:17 AM IST

Advertisement
Advertisement