हिंदी
महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अभियुक्त को गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। अभियुक्त पर साल 2023 में एक लड़की को भगाकर बेचने का केस दर्ज था। पुलिस ने घटना के समय ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि यह दूसरा अभियुक्त आज पुलिस के शिकंजे में आया है।
जानें पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार साल 2023 में एक लड़की को दो युवकों ने भगाकर बेचने का प्रयास किया था। युवती की मां ने दोनों युवकों पर सिंदुरिया थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों युवकों पर मुकदमा संख्या 316/23 धारा 363, 370 4 के तहत केस पंजीकृत किया था।
अभियुक्त प्रदीप निषाद पुत्र स्वामीनाथ निवासी बैजनाथपुर टोला केवटहिया थाना चिलुआताल गोरखपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा दूसरा अभियुक्त फरार चल रहा था।
पुलिस ने गुरूवार को नरायनपुर नहर पुलिया के पास से दूसरे अभियुक्त विजय प्रजापति (24 वर्ष) पुत्र छोटकू उर्फ रामप्रीत प्रजापति निवासी रजवल थाना घुघली को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि दूसरा अभियुक्त विजय उर्फ रामप्रीत प्रजापति पर विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 24 October 2024, 8:51 PM IST
Topics : Maharajganj News Sinduria UP News UP Police अगवा अभियुक्त क्राइम कुंडली महराजगंज सिंदुरिया थाना