महराजगंजः पुरंदरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचा, शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर हो गया था फुर्र, जानें पूरा मामला

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाने में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 July 2024, 7:09 PM IST
google-preferred

पुरंदरपुर (महराजगंज): पुरंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दस जुलाई को एक युवक लेकर भाग गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 188/24 धारा 363, 366, 376, डीए, 120 बी, 323, 504, 506 व 5/6 पास्को एक्ट का केस दर्ज किया।

पीड़िता की बरामदगी के बाद उसका मेडिकल और 164 का बयान दर्ज किया गया था। तबसे यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को मनिकौरा चैराहा के पास से आरोपी युवक तुफैल (21 वर्ष) पुत्र सैयद अली निवासी तालि थाना पुरंदरपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।   

Published : 
  • 28 July 2024, 7:09 PM IST

Advertisement
Advertisement