हिंदी
धानी बाजार (महराजगंज): महराजगंज जनपद के धानी बाजार निवासिनी प्रियंका सैनी उर्फ तनु मेरठ शोभित युनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुई हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गुरूजनों के अलावा माता-पिता, रिश्तेदारों में खुशी व्याप्त है।
जानें उपलब्धि
धानी बाजार की रहने वाली प्रियंका सैनी उर्फ तनु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धानी के ब्राइट वे एकेडमी से प्रारंभ की। बीटेक, एमटेक की शिक्षा चौधरी चरण सिंह युनिवर्सिटी मेरठ की पूरी की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इसके बाद इनका चयन मेरठ युनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर इनका सलेक्शन हुआ है। प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, संतोष सिंह एवं परिजनों ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
Published : 22 August 2024, 9:09 PM IST