हिंदी
महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय नाथ शुक्रवार रिटाय हो गए है। शिक्षको ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनकी विदाई की।
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनित होकर 25 अक्टूबर 2021 जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रो दिग्विजय नाथ पांडेय शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। प्रोफेसर पांडे ने अपने अल्प अवधि में ही महाविद्यालय विकास के लिए अनगिनत कार्य किए हैं।
कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में नियुक्त डॉ अजय कुमार मिश्र ने कहा कि वो प्रोफेसर पांडे के अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। साथ ही प्रो. पांडे के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय का मूल्यांकन करवाते रहेंगे।
महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री छट्ठू यादव ने कहा कि प्रो.पांडेय के कार्यकाल काफी प्रशंसा की।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ शांतिशरण मिश्र और लेखाकार श्रवण पटेल ने कहा कि प्रोफेसर पांडे के नेतृत्व में महाविद्यालय के विकास का क्रम निरंतर याद किया जाएगा इनकी कार्य क्षमता और प्रशासकीय निरंतरता सराहनीय रहा है।
अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडे ने कहा कि वो इस महाविद्यालय से सेवानिवृत्त भौतिक रूप से हो रहा है। हालांकि वो शारीरिक रूप से हमेशा इस महाविद्यालय के लिए सदैव काम करने का प्रयास करेंगे।
प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडे ने अपने सभी साथी शिक्षकों और कर्मचारियों को धन्यवाद किया।
इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर प्रोफेसर पांडे का सम्मान किया गया।
Published : 30 June 2023, 6:57 PM IST
Topics : Digvijay Nath Maharajganj PG college Professor जवाहर लाल नेहरू दिग्विजय नाथ पीजी कालेज प्रोफेसर महराजगंज रिटायर