महराजगंजः घुघली ब्लाक में किया पौधरोपण, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

महराजगंज जनपद के घुघली ब्लाक प्रांगण में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 August 2024, 7:54 PM IST
google-preferred

घुघली (महराजगंज): भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक घुघली ब्लाक परिसर में हुई। शनिवार को हुई इस बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि घर-घर तिरंगा लगाने के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जाएं।

यह रहे मौजूद 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राधेश्याम गुप्त पप्पू, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, मनोज गुप्ता, हेमंत गुप्ता समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे।

Published : 
  • 10 August 2024, 7:54 PM IST