
पनियरा (महराजगंज): जिले के पनियरा विकास खण्ड के नरकटहां गांव के कोटेदार की मनमानी से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने जिला आपूर्ति अधिकारी महराजगंज से आज लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कोटेदार की मनमानियों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि किस तरह गांव से जुड़ा कोटेदार मनमाने ढंग से राशन का वितरण करता है। साथ ही राशत की तौल में भी गड़बड़ी करता है। मिलने वाले यूनिट में भी मनमाने ढंग से कटौती करता है। साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेता है।
इसके अलावा कोटेदार सर्फ और नमक जबरन अधिक मूल्य पर देता है। इस सबका विरोध करने या मना करने पर राशन भी नहीं देता है। जिसके कारण मजबूर होकर अधिक मूल्य पर कम राशन और सर्फ व नमक ग्रामीणों को खरीदना पड़ता है।
जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत करने वालों में प्रमुख रूप से फुला देवी, राजमती देवी, सुनीता देवी, तारा देवी, प्रमोद, सतीश, राकेश, रामपति, रामसुमेर, मुराती, अंगद आदि रहे। वहीं शिकायती पत्र में इन लोगों के अलावा 46 लोगों ने हस्ताक्षर भी किए हैं।
Published : 21 July 2019, 2:44 PM IST
Topics : District Supply Officer Mahrajganj Ration uttar pradesh yogi adittynath उत्तर प्रदेश जिला पूर्ति अधिकारी महराजगंज योगी आदित्यनाथ राशन