महराजगंज: निष्काम सेवा संस्थान ने कराया 10 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह

निष्काम सेवा संस्थान, ईस प्रार्थना सत्संग के तत्वाधान में खजुरिया में गरीब युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। इस पवित्र मौके पर 9 हिन्दू और 1 मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।

Updated : 4 November 2017, 11:19 AM IST
google-preferred

महराजगंज: निष्काम सेवा संस्थान, ईस प्रार्थना सत्संग के तत्वाधान में खजुरिया में गरीब युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। इस पवित्र मौके पर 9 हिन्दू और 1 मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।

यह भी पढें: महराजगंज: छठ पूजा पर दिखा आस्था का महाकुंभ, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

 

 

यह भी पढें: महराजगंज में दीपावली पर लक्ष्मी पूजा की जबरदस्त धूम

यह कार्यक्रम स्वामी निष्काम जी (लुधियाना वाले) और मुरारी लाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह के उपरांत नव-विवाहित जोड़ों को नया घर बसाने के लिये कुछ सामान भी दिया गया जिसमें पलंग, साईकिल, घडी, मोबाईल आदि चीजें शामिल थी। यह सामान निष्काम सेवा संस्थान द्वारा दिया गया। 

 

 

इस मौके पर निष्काम सेवा संस्थान के आयोजक सन्त मुरारी लाल और निष्काम जी महराज ने बताया की हमारा यह संस्थान गरीबों और मज़लूमों की सहायता करता है। साथ ही मानवता और इंसानियत का सन्देश भी देता है।
 

Published : 
  • 4 November 2017, 11:19 AM IST

Related News

No related posts found.