हिंदी
महराजगंज: छठ पूजा पर यहां आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किये। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को पोखरों पर पूजा करने जाती छठ व्रती महिलाओं और लिस्ट में व्रती महिलाओं का नाम तक जांचना पड़ा।

पोखरों पर श्रद्धालुओं की आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं।
छठ पूजा का पर्व कुल 4 दिनों का होता है, जिसमें पहले दिन नहाया-खाया जाता है। दूसरे दिन गुड़ से बना भोजन किया जाता है और तीसरे-चौथे दिन 24 घंटे का निराहार व्रत रखा जाता है। तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को पानी में खड़े रहकर अर्घ्य दिया जाता है। चौथे और अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर इस व्रत का समापन होता है। यह व्रत महिलाएं और पुरुष सभी लोग कर सकते हैं।
Published : 26 October 2017, 6:51 PM IST
Topics : कड़ी सुरक्षा छठ पूजा तीसरा दिन महराजगंज श्रद्धालु
No related posts found.