
नौतनवा (महराजगंज): विवादों में बने रहने वाले नौतनवा थानेदार गजेंद्र राय को आज जिला एसपी रोहित सिंह सजवान ने हटाकर डीसीआरबी भेज दिया है। उन पर आरोप कि कुछ दिन पहले तस्करी कर लाए गए कॉस्मेटिक के सामान को प्रभारी निरीक्षक ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया था। इस मामले में जांच के बाद यह फैसला सामने आया है। वहीं इस कार्रवाई से जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
भारत नेपाल के सीमावर्ती सुंडी गांव में 17 अगस्त की शाम को मुखबिर की सूचना पर नौतनवां चौकी इंचार्ज नीरज राय ने छापेमारी कर 66 पेटी कॉस्मेटिक सामान और विदेशी मटर बरामद किया था। इस सामान को ट्रैक्टर ट्रॉली से थाने लाया गया था। आरोप है कि 24 घंटे बाद नौतनवां के थानेदार गजेन्द्र रॉय ने कॉस्मेटिक का सामान बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया था। नौतनवा कस्बे की चर्चाएं एसपी रोहित सिंह सजवान तक पहुंची।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने इस मामले की जांच सीओ नौतनवां को सौपीं थी। मामले की जांच के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट विभाग को सौंप दी थी। जिसके बाद आज महराजगंज एसपी ने उन पर कार्रवाई करते हुए डीसीआरबी (District Crime Records Bureau) भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ को सूत्रों के आधार मिली जानकारी के अनुसार गजेंद्र रॉय गाजीपुर के रहने वाले हैं और अपने रसूख के कारण विभाग में चर्चा में रहते हैं।
Published : 29 August 2019, 3:22 PM IST
Topics : action Maharajganj Nautanva Thanedaar SP Rohit Singh Sajwan uttar pradesh उत्तर प्रदेश एसपी रोहित सिंह सजवान कार्रवाई नौतनवा थानेदार महराजगंज