हिंदी
महराजगंज: सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित रोशन मद्देशिया के घर बड़ी संख्या में नगर पालिका के सफाईकर्मी व संबंधित कर्मचारी पैमाइश करने के लिये पहुंचे। साथ में पुलिस बल भी मौजूद है। रोशन मद्देशिया ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और बदले की भावना वाला बताया है।

रोशन मद्देशिया के कहना है कि सिसवा नगर पालिका चुनाव को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल की है। वे इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता भी है। इसलिये उनके घर आज पैमाइश करने के लिये नगर पालिका के कर्मचारी और सफाई कर्मी पहुँचे हैं।
बता दें कि रोशन कुमार मद्धेशिया नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के आसन्न निकाय चुनाव में प्रत्याशी है तथा उनकी माता 2017 के चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी एवं पूर्व सभासद भी रही है,। रोशन सिसवा नगर पालिका चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय में दाखिल वाद में प्रतिपक्षी रहा है। हाई कोर्ट के फैसले को उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में बतौर वादी SLP NO. 020101/2022 दाखिल किया है जिसको माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकृत कर नोटिस जारी किया है।
रोशन का कहना है कि उक्त मुकदमे की पैरवी न करने का दबाव बनाने के उद्देश्य से दिनांक 11.11.2022 को भी मकान पर नोटिस जारी किया गया, जिसका जवाब लिखित रूप से निकाय में रिसीव करा दिया है।
रोशन के घर पालिका कर्मचारियों द्वारा पैमाइश के लिये पहुंचने पर चैयरमैन प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि हमें मामले की जानकारी नहीं है। इसके बारे में चेयरमैन और ईओ बतायेंगे। ईओ ने बताया कि स्टेशन के पीछे अतिक्रमण है। कुछ पैमाइश हो चुका है और कुछ हो रहा है। अतिक्रमण साफ कराया जाएगा।
Published : 21 November 2022, 4:22 PM IST
Topics : कर्मचारी नगर पालिका पैमाइश महराजगंज रोशन मद्देशिया सिसवा
No related posts found.