महराजगंज के स्कूल में बंदरों ने मचाया आंतक, कई मासूमों को किया लहूलुहान, मचा हाहाकार

महराजगंज शहर के एक विद्यालय में अब से कुछ देर पहले बंदरों ने घुसकर खूब आंतक मचाया है और कई बच्चों को लहूलुहान कर दिया है। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 12 July 2018, 12:12 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नगर के एक प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार सुबह दो बंदरों ने घूसकर खूब आंतक मचाया है। यहां बंदरों ने प्राथमिक विद्यालय में घुस कर दो बच्चों को लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद स्कूल के बच्चों में डर पैदा हो गया है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बच्चे की लाश मिलने से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

एक घर में घुस मासूम बालिका को भी बंदर ने काटा

 

बन्दरों के आतंक से नगर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ाई भी नही कर पा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

स्कूल के अलावा बंदरों ने सिविल लाइन निवासी अंकित मिश्रा के घर में घुसकर मासूम बच्ची को काट लिया।

नगर में बन्दरों का आतंक देख नगर के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी बच्चों का हाल जानने के लिए नहीं पहुंचा है। 

Published : 
  • 12 July 2018, 12:12 PM IST