हिंदी
महराजगंज: कोठीभार थाने के भोथियाही गांव में बीती देर रात 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। महिला की मौत से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह भी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले के जाँच के आदेश दिए।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम जैनफ पत्नी बदरे आलम है, जो ग्राम सभा भोथियाहीं की रहने वाली थी। मृतका के 3 पुत्र है औऱ सबसे छोटे बेटे की उम्र 4 साल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published : 28 March 2018, 1:29 PM IST
Topics : कोठीभार थाना पुलिस जांच महराजगंज मौत विवाहिता संदिग्ध
No related posts found.