महराजगंज: पुलिस के सख्त पहरे में प्रेमी जोड़े का निकाह, जानिये क्या है पूरा मामला

जनपद में पुलिस के पहरे में एक प्रेमी जोड़े का निकाह संपन्न कराया गया। निकाह होते ही प्रेमी जोड़े के चेहरे पर खुशी छा गई। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये क्या है पूरा मामला

Updated : 2 July 2021, 6:09 PM IST
google-preferred

महराजगंज: प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े का निकाह आज पुलिस के पहरे में संपन्न कराया गया। निकाह संपन्न होने के बाद प्रेमी जोड़े के चेहरों पर रंगत लौट आयी। दरअसल, दोनों की शादी में अड़चने आ रही थी, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों परिवारों में समझौता करवाकर और दोनों की सहमति से प्रेमी जोड़े का निकाह कराया। 

कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि दोनों की शादी करने को लेकर परिजनों की तरफ से कुछ अड़चन आने लगी थी। जिसके चलते लड़की पक्ष के लोग थाने में पुलिस से मदद के लिए पहुंचे थे। 

कोल्हुई पुलिस ने इस मामले में दोनों परिवारों के लोगों को थाने बुलाया। जहां दोनों पक्षों ने बैठकर आपस में बातचीत की। दोनो पक्षों के बीच समझौते के बाद दोनों के परिजन निकाह के लिए राजी हो गए। पुलिस की मौजूदगी में थाने के पास के ही एक स्कूल में प्रेमी जोड़े का निकाह संपन्न कराया गया।

लड़की और लड़के के दोनों परिवार के लोगो की मौजूदगी में निकाह सम्पन्न कराया गया।

Published : 
  • 2 July 2021, 6:09 PM IST

Advertisement
Advertisement