हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा कोतवाली में पुलिस परामर्श केन्द्र में आज के शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस परामर्श समिति के इस शिविर में कई पारिवारिक मामले आपसी सहमति से सुलझाये गये। कई दपंत्तियों के बीच जारी विवाद भी इस मौके पर खत्म हो गये। आपसी सहमति से समझौता करने वाले कई दंपत्तियों को माला पहनाकर खुशी-खुशी घर भेजा गया।
पुलिस परामर्श समिति में डा. ज्योति सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कालेज, बलराम मिश्रा सेवानिवृत्त निरीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस व सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, एसआई अनघ कुमार आदि के द्वारा वर्षों से लंबित पति-पत्नी व अन्य पारिवारिक विवादों का आपसी परामर्श से निस्तारण किया गया।

इस मौके पर ग्राम उदितपुर के पिंटू व उनकी पत्नी लक्ष्मीना में समझौता कराकर घर भेजा गया। पोखरभिंडा की मोनिका व उनके पति गोपाल जायसवाल को समझाकर विवाद का निस्तारण हुआ। कोल्हुई के राजेंद्र व धुषवा कला की नूरजहां और उनके पति रहमत अली के बीच विवाद को सुलह समझौते के आधार पर खत्म किया गया।
क्षेत्राधिकारी फरेंदा द्वारा महिलाओं के साथ आए बच्चों को मिठाई खिलाई गई तथा पति पत्नी के विवाद को हल करके आपस में एक दूसरे को फूल माला डालकर खुशी-खुशी घर को रवाना किया गया।
सीओ ने कहा कि पुलिस परामर्श केंद्र महराजगंज में स्थित होने के कारण बृजमनगंज, कोल्हुई, पुरंदरपुर, फरेंदा के लोगों को काफी दूरी चलकर जाना पड़ता था। पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा से थाना फरेंदा में प्रत्येक रविवार को पुलिस परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
प्रत्येक रविवार को पुलिस परामर्श समिति द्वारा पति पत्नी एवं अन्य पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया जाएगा, ताकि लोगों का समय व धन बचाया जा सके तथा ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके। इस दौरान अनेक महिला व पुरुष कांस्टेबल मौजूद रहे।
Published : 20 June 2021, 6:15 PM IST
No related posts found.