
कोल्हुई (महराजगंज): जनपद के कोल्हुई कस्बे के बृजमनगंज रोड पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां से गुजर रहे एक ट्रक के पहिये में आग लगी देख लोगों में हड़कंप मच गया। आग का गोला बनने से पहले ही लोगों की सूझबूझ से ट्रक अग्निकांड होने से बच गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह घटना बुधवार शाम की है। बृजमनगंज रोड से गुजर रहे ट्रक के टायर से अचान धुएं का गुबार उठने लगा। लोगों ने चिल्लाकर ट्रक को रोका।
यह भी पढ़ें- महराजगंज जिले की बड़ी खबर: SDM नौतनवा दिनेश कुमार मिश्र का गैर जनपद तबादला, हुआ प्रमोशन बने ADM
ट्रक के नीचे लेदर में आग लगी हुई थी। आनन- फानन में लोगों द्वारा बाल्टी भर-भर कर पानी लाया गया और ट्रक के जल रहे हिस्से पर पानी छोड़ा गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक पर लगी आग पर काबू पाया गया।
यह भी पढ़ें- सिसवा क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने दी कठोर सजा
बताया जा रहा ट्रक चावल लोड कर महाराष्ट्र जा रहा था। आग के बुझ जाने से ट्रक ड्राइवर समेत वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
Published : 15 February 2024, 12:50 PM IST
Topics : Accident Kolhui Town Latest Hindi News Maharajganj UP News उत्तर प्रदेश कोल्हुई बृजमनगंज रोड महराजगंज हादसा