महराजगंजः फर्जी हस्ताक्षर और जालसाजी से खुद को बनाया प्रबंधक, SP के आदेश पर केस दर्ज

महराजगंज जनपद के घुघली स्थित इंटर कालेज व संस्कृत महाविद्यालय के उपाध्यक्ष की तहरीर पर फर्जी प्रबंधक पर केस दर्ज किया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 August 2024, 6:47 PM IST
google-preferred

घुघली (महराजगंज): घुघली क्षेत्र स्थित डीएवी नारंग इंटर कालेज के उपप्रबंधक और नारंग संस्कृत महाविद्यालय के उपाध्यक्ष रमेश कुमार वासिल ने घुघली पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया है कि राममूर्ति पांडेय पुत्र ब्रह्मदेव पांडेय निवासी खानपुर मिश्रौली, घुघली ने रमेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

यह दर्ज हुआ केस

 इस मामले में घुघली थाने पर मुकदमा संख्या 312/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत राममूर्ति पांडेय पुत्र ब्रह्मदेव पांडेय निवासी खानपुर मिश्रौली थाना घुघली पर केस पंजीकृत किया है। एसपी के आदेश पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है और कितने अपराधी इस मामले में संलिप्त हैं, इसकी जांच कर रही है। 

Published :  10 August 2024, 6:47 PM IST

Related News

Advertisement