महराजगंज: शादी के बाद दहेज के लिए विवाहिता को मिली प्रताड़ना, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा, जानिये पूरा मामला

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना एक मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवा दिया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 June 2023, 6:50 PM IST
google-preferred

पुरंदरपुर (महराजगंज): पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने शादी के बाद ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर पुलिस में मुक़दमा दर्ज करवाया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर कल्याणपुर निवासी महिला पूनम ने आरोप लगाते हुए तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2021 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालवालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे प्रताड़ना मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद बीते 16 जून को पूनम के ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि उसके बच्चों को भी छीन लिया गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 498-A,323,504, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 (3) (4) के तहत उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Published : 
  • 27 June 2023, 6:50 PM IST

Advertisement
Advertisement