Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज के एक बूथ पर वृद्ध और असहाय मतदाताओं के लिए जयपुरिया कॉलेज की स्‍काउट गाइड टीम ने संभाला जिम्‍मा

आज लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है। शासन प्रशासन सभी चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरी तरह मुस्‍तैद हैं। वहीं आज स्काउट गाइड भी लोकतंत्र में अपनी भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं। महराजगंज के एक बूथ पर जयपुरिया कॉलेज के अलावा कई अन्‍य कॉलेजों के स्काउट गाइड वृद्ध असहायों की मदद के लिए आगे आए। यह लोकतंत्र के प्रतिजागरूकता का प्रमाण है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज के एक बूथ पर वृद्ध और असहाय मतदाताओं के लिए जयपुरिया कॉलेज की स्‍काउट गाइड टीम ने संभाला जिम्‍मा

महराजगंज: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान में स्‍काउट गाइड भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। छात्र ने वृद्ध और असहाय मतदाताओं की सहुलियत के लिए वहां उनकी टोली पहुंची हुई है। उनका योगदान की काफी सराहना की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: मतदान को उत्‍साहित मतदाता पहुंच रहे बूथ, कुछेक जगहों से ईवीएम में खराबी की सूचना

देश के महापर्व लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण में मतदान अभी जारी है। मतदान को सही और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए स्काउट गाइड का भी बहुत सहयोग मिल रहा है। फरेंदा के जयपुरिया इंटर कॉलेज से आये शेर दल ग्रुप के स्काउट गाइड ने वहां पहुंचे वृद्ध और असहायों की मदद की।

स्‍काउट गाइड की 10 सदस्यीय टीम में देव आनंद भारती, रितिक अग्रहरि, धीरेंद्र प्रजापति, तौसीफ अहमद, दुर्गेश पाल, मठुरा, कृष्ण मुरारी, मृत्युंजय, अभिषेक व मोनू शामिल रहे। 

इस टीम की बूथ पर मतदान करने वाले लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लोगों का कहना है क‍ि वह इस तरह का प्रयास पहली बार देख रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए एक शुभ संकेत है।

Exit mobile version