हिंदी
सोनौली (महराजगंज): सोनौली से महराजगंज और महराजगंज से सोनौली के लिए सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नौतनवा विधायक की पहल पर परिवहन की सीधी बस सेवा प्रारंभ हुई। हरी झंडी दिखाकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बस को रवाना किया। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पर्यटन की दृष्टि से इस बस सेवा की पहल होने से यह कारगर कदम साबित होगा। इस बस की सेवा प्रारंभ होने से यात्रियों में काफी खुशी व्याप्त है।
बोले विधायक
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्देशिया, दीपक बाबा, प्रदीप सिंह, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, बरखू साहनी, राजकुमार, महेंद्र जायसवाल, विकास मिश्रा, सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार आदि उपस्थित रहे।
Published : 11 August 2024, 11:19 AM IST