महराजगंज: सिसवा बाजार में रसोई गैस लीक होने से लगी आग, चार झुलसे

नगरपालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर 24 चित्रगुप्त नगर वार्ड के नौका टोला निवासी एक व्यक्ति के घर के रसोई गैस के सिलेंडर की आग से चार लोग झूलसे गए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 August 2024, 11:35 AM IST
google-preferred

सिसवा बाजार (महराजगंज):(Maharajganj) नगरपालिका सिसवा (Sisva) कस्बे के वार्ड नम्बर 24 चित्रगुप्त नगर वार्ड के नौका टोला निवासी एक व्यक्ति के घर के रसोई गैस (kitchen) के सिलेंडर (Cylinder) की आग (fire) से चार लोग झूलसे गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया।

खाना बनाते समय लगी आग

बता दें कि शुक्रवार की शाम लगभग 8 बजे सिसवा कस्बे के मकान मालिक निरंजन हलदार के पुत्र सुमित ने बताया कि रात 8:30 के करीब उसकी मामी मनीषा खाना बना रही थी तभी गैस का पाइप लीक करने लगा और देखते देखते कमरे में आग फ़ैल गयी, जिसमें मकान मालिक निरंजन हलदार 38, आंनद खरावार 30, विशाल 20, प्रिया18, झूलस गये उनको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों के उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुचना पर पहुंची फायर बिर्गेड के जवानों ने आग पर काबू कर लिया गया।

Published :  24 August 2024, 11:35 AM IST

Related News

Advertisement