महराजगंज: पनियरा गोलीकांड में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि तेजप्रताप यादव की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

महराजगंज के पनियरा इलाके से बड़ी खबर आ रही है। बीते 24 जुलाई को जिस पूर्व ग्राम प्रधान पति तेज प्रताप यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी, उनकी अब इलाज के दौरान मौत हो गयी है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 July 2018, 9:52 AM IST

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 24 जुलाई को पूर्व ग्राम प्रधान पति तेज प्रताप यादव पर 3 हमलावरों ने रास्ता पूछने के बहाने उन पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। अब इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है। इसके बाद से गांव में कोहकाम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, इलाके में दहशत

पूर्व प्रधान प्रति के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप की मौत बीती रात 11:30 बजे लगभग हो गई। इस मामले में पुलिस अभी जाँच में ही जुटी है लेकिन अभी तक पुलिस का हाथ खाली है। एक भी अभियुक्त अब तक गिरफ्तार नही हैं। 

मृतक पूर्व प्रधान पति तेज प्रताप यादव (फाइल फ़ोटो)

पूर्व ग्राम प्रधान पति की मौत के बाद उनके घर वालों और शुभ चिंतकों का का रो-रो कर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive महराजगंज: गोली लगने के बाद भी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने नहीं मानी हार, जल्द होगी बदमाशों की पहचान

तेज प्रताप यादव की मौत के बाद घर के बाहर गमगीन लोग

गोलीकांड में पूर्व प्रधान पति तेज प्रताप यादव की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू कर दी थी। 

Published : 
  • 27 July 2018, 9:52 AM IST