हिंदी
घुघली महराजगंजः थाना क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की लड़की को मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। रविवार की दोपहर मामले की जानकारी होने पर घुघली पुलिस फौरन हरकत में आई और तीन आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की।
जानें पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार घुघली क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया।
अभियुक्त मुराद सिद्धिकी (23 वर्ष) पुत्र कलामुद्दीन व कलामुद्दीन (62 वर्ष) पुत्र मंजूर एवं अभियुक्ता आयशा खातून (58 वर्ष) पत्नी कलामुद्दीन निवासीगण निवासी हरखपुर टोला हरतोरहिया थाना घुघली को गिरफ्तार किया गया है।
इन पर मुकदमा संख्या 401/24 धारा 351 (3), 115 (2), 61 (2) बीएनएस व 3/5 उ. प्र. विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व 3 (2) एससीएसटी एक्ट के तहत केस पंजीकृत किया गया है।
बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली रामचरन सरोज ने बताया कि तीनों अभियुक्तों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
Published : 27 October 2024, 7:28 PM IST
Topics : arreste conversion Maharajganj घुघली थाना धर्म परिवर्तन पुलिस महराजगंज