महराजगंज: लकड़ी तस्करों और वन कर्मियों के बीच गोलीकांड में 2 गिरफ्तार, 17 आरोपियों की तलाश

डीएन ब्यूरो

पनियरा के धवई विट जगंल में वन विभाग और लकड़ी चोरों में बुधवार बीती रात जमकर फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। वनकर्मियों ने घेरा बन्दी करके मौके से दो लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर 26 फारेस्ट ऐक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है

वन विभाग बोर्ड
वन विभाग बोर्ड


महराजगंज: पनियरा के धवई विट जगंल में वन विभाग और लकड़ी चोरों के बीच बीती रात हुई फायरिंग की घटना के बाद वनकर्मियों ने घेरा बन्दी करके मौके से दो लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर 26 फारेस्ट ऐक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है जबकि बाकि लकड़ी तस्कर रात्रि में अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में फरार हो गये। बताया जा रहा है कि 17 लकड़ी तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस इन भगोड़े लकड़ी तस्कर को पकड़ने के लिए धड़ पकड़ तेज कर दी है। 

इस गोलीबारी में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति की गंभीर स्थति को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति का नाम नन्दलाल उर्फ़ ललकी है।

वन विभाग की ओर से गोली नहीं चलाई गयी

इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी बाकी रेंज पनियरा अमरनाथ सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से गोली नहीं चलाई गयी है। लकड़ी तस्करों को वनकर्मियों ने जब घेर लिया तो भागते समय लकड़ी तस्करों द्वारा फायरिंग की गई। उन्होंने यह भी कहा कि जंगल में कुछ ही दुरी पर लकड़ी तस्करों का दो गुट जंगल में था। विभाग दोनों गुट को अलग अलग घेरे हुए था  यह बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं वो लकड़ी तस्करों द्वारा चलाये गये गोली की वजह से हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: वन विभाग और लकड़ी चोरों में जमकर फायरिंग, एक घायल

वन क्षेत्राधिकारी अमरनाथ सिंह ने का कहना है कि इस मामले में चंद्रपाल प्रकाश, अलीहुसैन उर्फ़ मिनक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लकड़ी तस्कर के पास से 1 बोटा साखू और 17 लकड़ी के गठ्ठे बरामद किया गया है। 

डीएफओ व एसडीओ वहां पहुँच कर मामले की छानबीन की 

इस मामले की छानबीन के लिए डीएफओ गोरखपुर संजीव कुमार व एसडीओ मनोज शुक्ला बाँकी रेंज पनियरा पहुँच कर जाँच पड़ताल की। डीएफओ संजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीणों पर गोली किसने चलाई इस मामले पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।










संबंधित समाचार