महराजगंज की बड़ी खबर: सिसवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सस्पेंड, जानिये क्या किया कारनामा

महरजगंज जिले में नगर पालिका परिषद सिसवा के अधिशासी अधिकारी को शासन द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 30 July 2024, 4:54 PM IST
google-preferred

महराजगंजः नगर पालिका परिषद सिसवा के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ शासन ने भ्रष्टाचार के मामले में शासन ने गंभीर एक्शन लिया है। शैलेंद्र कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।

सहायक निदेशक नगर निकाय निदेशालय अजय कुमार त्रिपाठी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन न करने एवं मनमाने ढंग से कार्य करने के मामले में शैलेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

शासन ने इस बात की भी जानकारी मांगी है कि अधिशासी अधिकारी किसी अन्य सेवायोजन, व्यवसाय में तो नहीं लगे हैं।  

Published : 
  • 30 July 2024, 4:54 PM IST