महराजगंज: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का डाइनामाइट न्यूज़ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

आज महराजगंज जिले में किसान आक्रोश रैली थी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचे थे। इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ के साथ उन्होंने एक्सक्लूसिव बातचीत की। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखें सपा प्रदेश अध्यक्ष की खास बातें..

Updated : 28 February 2019, 4:37 PM IST
google-preferred

महराजगंज: आज महराजगंज जिले में किसान आक्रोश रैली थी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचे थे। इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ के साथ उन्होंने एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान नरेश उत्तम ने किसानों को संदेश देते हुए कहा कि आज का दिन किसानो के लिए ऐतिहासिक दिन है।

यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?

इस किसान आक्रोश रैली के दौरान किसानों का आक्रोश साफ तौर पर देखा जा रहा था कि उन्हें उनकी फसल का मूल्य नहीं मिला है, किसान घाटे में है, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का 15 हजार करोड़ रूपया गन्ना के किसानों का बकाया है और सरकार ने 15 दिनों के अंदर पैसे देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक दिया नहीं गया है।

यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

उन्होंने कहा कि किसान औने पौने दाम पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। इसलिए जनता ने प्रदेश से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।
नरेश उत्तम ने टिकट बंटवारे को लेकर बात करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये स्पष्ट कर दिया है कि कौन सी सीट से कौन सी पार्टी लड़ेगी और प्रत्याशी का नाम भी जल्द ही डिक्लेयर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूरी पार्टी और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शहीदों के परिवार के साथ खड़े हैं।

 

Published : 
  • 28 February 2019, 4:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement