महराजगंजः धानी ब्लाक में उड़ी हर घर तिरंगा अभियान की धज्जियां, उल्टे तिरंगे की तस्वीर वायरल

महराजगंज जनपद के धानी ब्लाक परिसर में तिरंगे को उल्टा कर हर घर तिरंगा अभियान की धज्जियां उड़ाई गईं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 August 2024, 12:50 PM IST
google-preferred

धानी बाजार (महराजगंज): जनपद के धानी ब्लाक परिसर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सभी देश के स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम से मना रहे थे। कई लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली। ऐसे में कुछ लोगों में खुशी का इस कदर जुनून दिखाई दिया कि उन्होंने उल्टा तिरंगा कर फोटोग्राफी करा ली। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

क्या अधिकारी लेंगे संज्ञान

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद से लोगों में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म दिखाई पड़ रहा है। प्रबुद्ध वर्ग ने तो यहां तक कह दिया कि यह अपराध की श्रेणी में आता है। अधिकारियों को इसको संज्ञान में लेकर फोटो में दिखाई दे रहे लोगों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि आगे से कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे। 

Published : 
  • 18 August 2024, 12:50 PM IST

Advertisement
Advertisement