महराजगंज: रात के अंधेरे में घर में घुसकर चाकू की नोक पर नाबालिक लड़की से दुष्कर्म

महराजगंज जनपद में नाबालिक लड़की के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का गांभीर मामला सामने आया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी ख़बर

Updated : 26 October 2024, 12:29 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में घर में घुसकर चाकू की नोक पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ठूठीबारी थाने के अंतर्गत एक गांव में रात के लगभग में लगभग दो बजे अपने घर में सो रही एक नाबालिक लड़की के कमरे में उसी गांव का एक लड़का घुस गया। आरोपी ने चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।

लड़की के शोर मचाने पर उसकी मां आई। मां के आते ही आरोपी फरार हो गया। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

इस पूरे मामले में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि दोनों नाबालिक है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा लिखा जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई जारी है।

Published : 
  • 26 October 2024, 12:29 PM IST