महराजगंज: बिजली विभाग का औचक चेकिंग अभियान, लोगों में मचा हड़कंप, कई घरों की कटी बिजली

बिजली विभाग ने मंगलवार को औचक चेकिंग अभियान चलाया, जिससे लोगों में भारी हड़कंप मचा रहा। विभाग ने कई घरों की बिजली काटकर लोगों को नोटिस थमा दिया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 12 January 2021, 3:20 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): बिजली विभाग द्वारा आज मंगलवार को कोल्हुई में औचक बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक चलाये गये इस अभियान के दौरान लोगों में भारी हड़कंप मचा रहा। विभागीय कर्मचारियों द्वारा कई लोगों की लाइट काटी गई, जिससे कई घरों की बत्ती गुल हो गयी।

अभियान के दौरान उचित कनेक्शन न पाये जाने पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा कई लोगों कोनोटिस भी थमा दिया गया। बिजली विभाग कोल्हुई उपकेंद्र के जेई उपेन्द्र गुप्ता के साथ ही विभाग की टीम ने कोल्हुई कस्बे के चंदनपुर रोड और पूरे कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया।

उपभोक्ताओं में बिजली काटे जाने और नोटिस थामाये जाने से भारी नाराजगी भी देखने को मिली। इस दौरान उपभोक्ताओं में जहां हड़कंप मचा रहा वहीं कनेक्शन कटने से उपभोक्ता बहुत परेशान भी दिखे। 

Published : 
  • 12 January 2021, 3:20 PM IST

Advertisement
Advertisement