हिंदी
महराजगंज: नौतनवा कस्बे के सिद्धार्थनगर वार्ड-12 में बीती रात एक बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस संपत्ति विवाद के एंगल से मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गयी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक दंपत्ति के तीन बेटों समेत एक अन्य को पूछ़ताछ के लिये हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें: सिसवा के चंद्रशेखर हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोश, सीबीसीआईडी से जांच की मांग
नौतनवा में बनवाया था मकान
जानकारी के मुताबिक मृतक 75 वर्षीय जयराम यादव और उसकी 70 वर्षीय पत्नी सोहराती देवी नौतनवा थाना क्षेत्र के अराजी स्थित महुअवा गांव निवासी थे। वर्ष 2002 में उन्होंने नौतनवा में एक मकान बनवाया था। उनके तीन पुत्र सुभाष, शत्रुघ्न व महेंद्र हैं। जो गांव में ही रहते हैं।
यह भी पढ़ें: नवजात का शव दफनाने लेकर दो गुटों में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
जांच में जुटी पुलिस
आशंका जतायी जा रही है कि नौतनवा के मकान को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। मृतक दंपत्ति के पुत्र भी नौतनवा वाले घर आया-जाया करते थे। बुजुर्ग दंपती का भी गांव पर आना-जाना लगा रहता था। शनिवार की रात घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गयी। हत्यारे आसानी से भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।
Published : 17 September 2017, 1:16 PM IST
No related posts found.