हिंदी
महराजगंज: जिले के फरेन्दा थाना परिसर में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस पर फरेन्दा पहुंचे डीआईजी राजेश डी मोदक ने फरियाद लेकर आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। कुछ समस्याओं का निस्तारण कर उन्होंने समाधान दिवस में आए अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान एसपी रोहित सिंह सजवान, एडीएम, फरेन्दा एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Published : 18 February 2020, 3:17 PM IST