महराजगंज: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप, मौत को लेकर लग रहे कई कयास

फरेंदा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया। युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 April 2022, 2:05 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा बरातगाड़ा के टोला बढ़ैपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृतक की पहचान सुखोई पुत्र दशरथ (28) के रूप में हुई। बताया जाता है कि युवक घर से खाना खाकर निकला था। कुछ देर बाद उसका शव के पेड़ से बेल्ट में लटकता मिला।

फरेंदा थाना प्रभारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया है। मामले को लेकर लोगों से पूछताछ और अग्रिम कार्यवाही जारी है। युवक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका।

Published : 
  • 26 April 2022, 2:05 PM IST

Advertisement
Advertisement