हिंदी
महराजगंज: दलित नाबालिग लड़की को घर से लापता हुए 28 दिन बीत चुके हैं। वक्त बीतने के साथ ही लापता लड़की के परिजनों का सब्र भी टूटता जा रहा है। पीड़ित परिजन सदमे में हैं और बार-बार थाने का चक्कर लगा रहे है। परिजनों ने कई फरियाद के बाद भी पुलिस पर मामले से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया है।
मामला पनियरा थाने के धुसवा टोले का है। धुसवा टोले में रहने वाली सुनीता पत्नी विन्द्रेश ने डाइनामाइट न्यूज के साथ अपना दर्द साझा किया। सुनीता ने बिलखते हुए बताया कि गलत नियत से एक स्थानीय लड़के ने अपने साथियों के साथ उसकी लड़की का अपहरण कर लिया हैं।

पीड़ित मां का कहना है कि समय-समय पर लडक़ी से मोबाइल नम्बर 7558755*** से उसके मोबाइल 87369330**, 95191775** पर पहले से ही बात करा रहा था। मना करने पर धमकियां भी देता रहता था। अभी भी वह कांफ्रेंस के जरिये लड़की से उसकी बात करा रहा है। जबकि वह इसकी सूचना पुलिस को मौखिक और लिखित रूप में बार-बार देती रही। लेकिन लापरवाह पनियरा पुलिस छानबीन और आरोपियों पर कार्यवाही के बजाय पल्ला झाड़ रही।
Published : 8 April 2022, 4:13 PM IST
Topics : Maharajganj missing UP Police अपराध उत्तर प्रदेश क्राइम नाबालिक लड़की महराजगंज यूपी पुलिस लापता