महराजगंज: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, घर की छत उड़ी, मां-बेटा समेत चार लोग झुलसे

महराजगंज के घुघली क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 July 2024, 3:51 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर के टोला बेलहिया में बुधवार सुबह 10 बजे भोजन बनाते समय अचानक आग पकड़ने से सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे बदामी और उनकी दो बेटियां अन्नु, तन्नू और एक बेटा बिट्टू गंभीर रूप से झुलस गये।

ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उन्हें घर से बाहर निकाला गया। चारों को पड़ोसियों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग से घर में रखा सारा सामान भी जल गया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार बादामी अपने दो बेटियों और एक बेटे के साथ घर पर थी। मंगलवार को उनके पति शैलेन्द्र बाहर कमाने चले गए। बुधवार को सुबह जब बादामी ने सिलेंडर खोला तो आग लग गई।

उन्होंने आग को चद्दर से बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरे चुल्हे और सिलेंडर में लग गई। इसके बाद उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह चारों को घर से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Published :