महराजगंज: पनियरा में राजन मिश्रा को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर पहुंची डाइनामाइट न्यूज़ की टीम

यूपी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बदमाशों के हौसले आये दिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब महराजगंज में खेत में काम करवा रहे राजन मिश्रा को बदमाशों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला….

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 November 2018, 3:50 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के राजमंदिर गांव में खेत मे काम करवा रहे राजन मिश्रा को कुछ अज्ञात बदमाशों  दिनदहाड़े गोली मारी और मौके से फरार हो गया।

राजन मिश्रा के हाथ में गोली लगने से वो घायल हो गये है। बदमाशों की गोली से घायल राजन मिश्रा खुद पर हुए हमले को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत की।                                                                     

गंभीर रूप से घायल राजन को इलाज के लिए पनियरा के अस्पतताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ,और दो थानों की फोर्स पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। 

 

इस मामले में बात करते हुए राजन की मां ने कहा कि आपसी रंजिश को लेकर  कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके बेटे को गोली मारी है। 

राजन मिश्रा को बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद राजमंदिर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।